नोखा में अदा की गयी रमजान के आखिरी जुमे की नमाज

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 13 Mar 2026 4:39 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.नोखा में शुक्रवार को जामा मस्जिद में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज हर्षोल्लास और अकीदत के साथ अदा की गयी.

विज्ञापन

अमन व सलामती की मांगी दुआ फोटो-1- जमामस्जिद में रमजान का आखिरी जुमा का नमाज अदा करते लोग प्रतिनिधि,नोखा नोखा में शुक्रवार को जामा मस्जिद में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज हर्षोल्लास और अकीदत के साथ अदा की गयी. नमाज से पहले खुत्बा में कहा गया कि रमजान के जुदा होने का वक्त करीब आ चुका है और अब गिनती के कुछ ही दिन शेष रह गये हैं. ऐसे में सभी लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगें और सच्चे दिल से तौबा करें. साथ ही अलविदा की नमाज में अधिक से अधिक दुआएं मांगी जाएं.इस दौरान देश और दुनिया, खासकर अपने वतन हिंदुस्तान की सलामती, अमन और भाईचारे के लिए भी दुआ की गयी. वक्ताओं ने कहा कि रमजान का असली संदेश आपसी हमदर्दी और इंसानियत है. जात-पात और मजहब के भेदभाव से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए.नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति व सद्भाव की कामना की.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन