ePaper

Sasaram News : जपला सीमेंट फैक्ट्री का क्वार्टर खाली कराने पहुंचे अधिकारी

Updated at : 15 Sep 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Sasaram News : जपला सीमेंट फैक्ट्री का क्वार्टर खाली कराने पहुंचे अधिकारी

नौहट्टा थाना क्षेत्र के जपला सीमेंट फैक्ट्री के अंतर्गत बौलिया क्वायरी के क्वार्टर को खाली कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सोमवार को अधिकारी पहुंचे.

विज्ञापन

नौहट्टा. नौहट्टा थाना क्षेत्र के जपला सीमेंट फैक्ट्री के अंतर्गत बौलिया क्वायरी के क्वार्टर को खाली कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सोमवार को अधिकारी पहुंचे. प्राचीन डाकघर के पास क्वार्टर में रहने वाले के साथ बातचीत की गयी. कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय का आदेश है. क्वार्टर खाली कराने के लिए कई बार वार्ता हो चुकी है. लेकिन, क्वार्टर खाली नहीं किया गया. बलपूर्वक भी क्वार्टर खाली कराया जा सकता है. क्वार्टर में रहने वाले लोगों ने खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था. अधिकारियों ने जो क्वार्टर खाली पड़े थे, उसे अपने कब्जे में ले लिया. उसकी तलाशी कर सारे सामान का सूची बनाकर रख लिया गया. सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी प्रशासन द्वारा करायी गयी है. अधिकारियों को क्वार्टर नंबर डी 13 में कंपनी के कुछ दस्तावेज प्राप्त हुए. वहीं, बी 82, 83 व 95 को खाली कराकर अधिकारियों ने अपना ताला बंद कर दिया. न्यायालय से 16 क्वार्टर को खाली कराने का आदेश अधिकारियों को मिला है. इसके आलोक में क्वार्टर खाली कराने के लिए अधिकारियों ने कई बार क्वार्टर में रह रहे लोगों से वार्ता की. लेकिन, पूरी सफलता नही मिल सकी. बता दें कि उच्च न्यायालय द्वारा कंपनी की जमीन नीलामी की गयी थी. लिक्विडिटी द्वारा अप्रैल 2024 में हैंड ओवर किया गया था. लेकिन, विवाद चलता रहा. मजदूर अपनी बकाया मजदूरी भुगतान पर अड़े थे. अधिकारी उसकी प्रक्रिया करने की बात कह रहे थे. मौके पर नौहट्टा सीओ हिंदुजा भारती, रोहतास सीओ सुशी, जेएसएस दुर्गेश कुमार, बीपीआरओ अमनदीप भाटिया, इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार दास, नौहट्टा थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, रोहतास प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीकांत पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन