सास ने छीन ली थी पतोहू की बेटी

Published at :28 Feb 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
सास ने छीन ली थी पतोहू की बेटी

मैडम, मेरी सास मेरे बेटी को मुझे नहीं दे रही है. वह दुधमुंही है. मेरे बिना वह नहीं रह पायेगी. कई तरह से बेटी को वापस पाने का प्रयास किया, पर वह मेरे बेटी को नहीं दे रही हैं. आप मेरे बेटी को मुझे दिला दीजिए.

विज्ञापन

सासाराम कार्यालय. मैडम, मेरी सास मेरे बेटी को मुझे नहीं दे रही है. वह दुधमुंही है. मेरे बिना वह नहीं रह पायेगी. कई तरह से बेटी को वापस पाने का प्रयास किया, पर वह मेरे बेटी को नहीं दे रही हैं. आप मेरे बेटी को मुझे दिला दीजिए. उसके बिना मैं कैसे रह पाऊंगी. चेनारी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद गांव से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता के दरबार में पहुंची श्रुति कुमारी ने डीएम उदिता सिंह से गुहार लगायी. श्रुति की बात सुन डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन जिम्मेदारी सौंपी. इसके बाद महिला हेल्पलाइन ने कार्रवाई शुरू की. महिला हेल्प लाइन की केंद्र प्रशासक आफरीन तरन्नुम ने बताया कि पीड़िता श्रुति कुमारी के बयान पर उसकी सास को बुलाया गया. सभी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए, बच्ची को मां को सौंप दिया गया. बच्ची के मिलने के बाद श्रुति कुमारी ने कहा कि मुझे मेरी बेटी सकुशल मिल गई. मैं बहुत खुश हूं. इसके लिए मैं डीएम साहिबा और महिला हेल्पलाइन की केंद्र प्रशासक को दिल से धन्यवाद देती हूं. मैडम, मेरी सास मेरे बेटी को मुझे नहीं दे रही है. वह दुधमुंही है. मेरे बिना वह नहीं रह पायेगी. कई तरह से बेटी को वापस पाने का प्रयास किया, पर वह मेरे बेटी को नहीं दे रही हैं. आप मेरे बेटी को मुझे दिला दीजिए. उसके बिना मैं कैसे रह पाऊंगी. चेनारी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद गांव से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता के दरबार में पहुंची श्रुति कुमारी ने डीएम उदिता सिंह से गुहार लगायी. श्रुति की बात सुन डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन जिम्मेदारी सौंपी. इसके बाद महिला हेल्पलाइन ने कार्रवाई शुरू की. महिला हेल्प लाइन की केंद्र प्रशासक आफरीन तरन्नुम ने बताया कि पीड़िता श्रुति कुमारी के बयान पर उसकी सास को बुलाया गया. सभी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए, बच्ची को मां को सौंप दिया गया. बच्ची के मिलने के बाद श्रुति कुमारी ने कहा कि मुझे मेरी बेटी सकुशल मिल गई. मैं बहुत खुश हूं. इसके लिए मैं डीएम साहिबा और महिला हेल्पलाइन की केंद्र प्रशासक को दिल से धन्यवाद देती हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन