ePaper

Sasaram News : पीएनबी के गार्ड ने युवक को बेरहमी से पीटा, वाराणसी रेफर

Updated at : 22 Sep 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
Sasaram News : पीएनबी के गार्ड ने युवक को बेरहमी से पीटा, वाराणसी रेफर

इटिम्हा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में तैनात गार्ड मृत्युंजय कुमार सिंह ने बैंक में पैसा निकासी करने गये युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी.

विज्ञापन

नासरीगंज. काराकाट थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में तैनात गार्ड मृत्युंजय कुमार सिंह ने बैंक में पैसा निकासी करने गये युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, किसुआड़ी गांव निवासी विपिन सिंह का 17 वर्षीय बेटा विशाल कुमार बैंक में पैसा निकासी के लिए गया था. इसी बीच कुछ बात को लेकर गार्ड से बहस हो गयी. इसके बाद गार्ड ने टिफिन रखे झोला से सिर पर वार कर दिया. इससे युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नासरीगंज-बिक्रमगंज पथ को चार घंटे तक जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और उस रास्ते से जाने वाले ऑटो, पर्यटक बस, यात्री बस, एंबुलेंस घंटों जाम में फंसे रहे. ग्रामीण गार्ड की गिरफ्तारी और वरीय अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े थे. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, कछवा थानाध्यक्ष मनीष कुमार, अपर थानाध्यक्ष मनीष, एसआइ बैजनाथ कुमार, सुबोध कुमार, भूषण पासवान, पीएसआई राहुल कुमार, शबनम कुमारी, शालू कुमारी, एएसआइ विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, अंजय कुमार, पीटीसी अश्विनी कुमार सिंह के समझाने पर ग्रामीण सड़क से हटे. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. उक्त आरोपित गार्ड मृत्युंजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उधर, पीएनबी के शाखा प्रबंधक सत्यम कुमार ने बताया कि बैंक के बाहर क्या हुआ उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. मारपीट की सूचना मिली है, लेकिन क्यों और कैसे हुई यह नहीं पता है. हालांकि, घायल युवक को इलाज का वहन करते हुए गार्ड को बैंक से हटा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन