भारतीगंज सामुदायिक भवन का गिरा छज्जा, बाल-बाल बचे राहगीर
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन

Sasaram News. शहर के भारतीगंज फाटक में निर्मित सामुदायिक भवन का शनिवार को छज्जा टूटकर गिर गया. गनीमत रही की कोई उसकी चपेट में नहीं आया. इसको लेकर वार्ड नं-20 के पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रसाद चौरसिया ने नगर आयुक्त व जिलाधिकारी को पत्र लिख संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
सासाराम सदर.
शहर के भारतीगंज फाटक में निर्मित सामुदायिक भवन का शनिवार को छज्जा टूटकर गिर गया. गनीमत रही की कोई उसकी चपेट में नहीं आया. इसको लेकर वार्ड नं-20 के पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रसाद चौरसिया ने नगर आयुक्त व जिलाधिकारी को पत्र लिख संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि भारतीगंज फाटक व भारतीगंज चौक में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था. जहां प्राक्कलित राशि का बोर्ड नहीं लगाने व निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की लिखित शिकायत की थी. एक वर्ष पूर्व भी स्वास्थ्य शिविर आयोजन के दौरान ही छज्जा गिर गया था. जिसमें आमजन व स्वास्थ्य कर्मी बाल-बाल बचे थे. उस समय भी इसके गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नगर आयुक्त से शिकायत की गयी थी. लेकिन, बार-बार शिकायत के बाद भी नगर निगम ने इसकी मरम्मत नही करायी. जिसका शनिवार को परिणाम सामने आ गया. पूर्व वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त को पत्र लिख सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य की जांच कर संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










