Sasaram News : दो पंचायतों को जोड़ने वाला चचरी पुल का जल्द होगा पक्कीकरण

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News : दो पंचायतों को जोड़ने वाला चचरी पुल का जल्द होगा पक्कीकरण

बकनौरा व अकबरपुर को जोड़ने वाला चचरी पुल का पक्कीकरण मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत जल्द निर्माण किया जायेगा.

विज्ञापन

अकबरपुर. बकनौरा व अकबरपुर को जोड़ने वाला चचरी पुल का पक्कीकरण मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत जल्द निर्माण किया जायेगा. यह पुल लगभग छह करोड़ की लागत बनाया जायेगा. पुल की लंबाई 77.44 मीटर, स्पेन की लंबाई 4×18 एम तथा पहुंच की लंबाई 280 मीटर होगी. इस पुल के बन जाने से छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों से लेकर आम जनों को लगभग पांच किलोमीटर जाने आने से छुटकारा मिलेगा. इससे पूर्व लोगों को आसानी होने के लिए बकनौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि पासवान की अध्यक्षता में श्रमदान से पुल का निर्माण किया जाता था, जिसमें लाखों रुपये लोग इकट्ठा करके लगाया करते थे और बरसात आते ही वह पुल बह जाया करता था. हर साल लोग मेहनत के साथ-साथ पैसा लगाते थे. ऐसे में हाल के दिनों में संवेदक के द्वारा कार्य स्थल पर लगाये गये बोर्ड के बाद लोगों में काफी खुशी का माहौल व्याप्त है. पुल निर्माण के बाद संवेदक को पांच वर्षों तक इसका रखरखाव करना है. समाजसेवी अजय देव ने भी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि दोनों पंचायत के महिलाएं बुजुर्ग और छात्र-छात्राओं को बड़ी आसानी हो जायेगी और लोगों का समय के साथ-साथ हमेशा यह पुल पथ के रूप में काम आयेगा. वहीं, बकनौरा पंचायत की मुखिया संजू देवी ने बिहार सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि छठ व्रतियों की आशीर्वाद से यह पुल का निर्माण सरकार द्वारा किया जा रहा है, उम्मीद है के पुल का जल्द निर्माण अच्छी तरीका से पूरा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन