17 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न, 30 मार्च को आयेगा परिणाम

Updated at : 24 Mar 2026 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
17 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न, 30 मार्च को आयेगा परिणाम

प्रखंड के 17 सीआरसी स्थित मूल्यांकन केंद्रों पर विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों के छात्रों का वार्षिक मूल्यांकन कार्य मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

विज्ञापन

इ-शिक्षा कोष से मिले प्रश्नपत्रों से जांची गयीं मेधा, पीटीएम में मिलेगा रिजल्ट कार्ड कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों का वार्षिक मूल्यांकन कार्य पूरा फोटो-1- घोरडीहा सीआरसी स्थित मूल्यांकन केंद्र पर कॉपी की जांचते वीक्षक प्रतिनिधि, नोखा प्रखंड के 17 सीआरसी स्थित मूल्यांकन केंद्रों पर विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों के छात्रों का वार्षिक मूल्यांकन कार्य मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ग एक से आठ तक के विद्यालयों की परीक्षा 12 से 18 मार्च तक चली थी. इसमें वर्ग एक व दो के छात्रों का मूल्यांकन मौखिक था, जो वर्ग शिक्षकों द्वारा लिया गया. वहीं, वर्ग तीन से आठ तक की परीक्षा के विषयवार प्रश्नपत्र इ-शिक्षा कोष के माध्यम से उपलब्ध कराये गये थे. उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 से 24 मार्च तक संकुल संसाधन केंद्रों पर प्रतिनियुक्त वीक्षकों द्वारा किया गया. बीइओ ने बताया कि 30 मार्च को सभी विद्यालयों में पीटीएम आयोजित कर छात्रों के रिजल्ट कार्ड साझा किये जायेंगे. घोरडीहा संकुल संसाधन केंद्र के समन्वयक श्रीकांत मणि सिंह ने बताया कि केंद्र अंतर्गत विशंभरपुर, भटौली, डुमरा, घेटरुआ, रामनगर, घोरडीहा, अकरहिया व छतौना विद्यालयों का मूल्यांकन संपन्न हुआ. मौके पर एचएम राहुल कुमार, ममता कुमारी, ओमप्रकाश पासवान, देवेंद्र कुमार, बिरेंद्र कुमार, रीता कुमारी, रमेश कुमार, वंदना कुमारी, अजीत कुमार, वकील कुमार, मो जियाउद्दीन, पल्लवी, रंजन कुमार, शिवांगी सिंह, रविरंजन, आभा व रीना कुमारी मौजूद थीं.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन