रोहतास में 30 जुलाई से शुरू होगा मां ताराचंडी धाम का श्रावणी मेला, प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक

बैठक करते एसडीम व एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network
रोहतास के प्रसिद्ध मां ताराचंडी धाम में 30 जुलाई से श्रावणी मेला का शुभारंभ होने जा रहा है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है.
Maa Tarachandi Shravani Mela 2026 Rohtas : रोहतास के प्रसिद्ध मां ताराचंडी धाम में 30 जुलाई से श्रावणी मेला का शुभारंभ होगा. मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. इसी क्रम में सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी और सदर एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की.
Rohtas News : 30 जुलाई से लगेगा श्रावणी मेला
मां ताराचंडी धाम में श्रावण माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. इसे देखते हुए 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
sasaram News : सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
बैठक में सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी और सदर एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने मां ताराचंडी कमेटी के सदस्यों के साथ विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की.
श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा विशेष ध्यान
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी. सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










