रोहतास कांग्रेस में डॉ. प्रवीण सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी, जिला सचिव और प्रवक्ता बनाए गए

Author Punit Kr Pandey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो- डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा | Prabhat Khabar Network

रोहतास कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा को जिला सचिव और जिला प्रवक्ता बनाया गया है. उन्हें संगठन विस्तार अभियान में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

Dr Praveen Kumar Sinha Congress Appointment Rohtas : रोहतास कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं सोफी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला सचिव और जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया है. इसके साथ ही उन्हें संगठन विस्तार अभियान में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Rohtas news : जिलाध्यक्ष ने जारी किया मनोनयन पत्र

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए बताया कि डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा को जिला सचिव के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी का जिला प्रवक्ता भी बनाया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. प्रवीण संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

'संगठन सृजन साथी अभियान' में भी मिली जिम्मेदारी

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे 'संगठन सृजन साथी अभियान' के तहत डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा को 50 नए साथियों को जोड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. इसके लिए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है.

संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

जिलाध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि डॉ. प्रवीण अपनी नई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे. साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के संगठनात्मक अभियान को भी आगे बढ़ाएंगे.

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा को शुभकामनाएं दीं. बधाई देने वालों में पारस लाल, मनीष चौबे, शमीम अंसारी समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन