रोहतास: चेनारी में कुर्की वारंट वाले दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस के विशेष अभियान में मिली सफलता

Updated:
विज्ञापन

फोटो:- चेनारी थाना के बोर्ड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले के चेनारी थाना पुलिस ने विशेष वारंट निष्पादन अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था. पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन

Chenari Absconding Accused Arrest Rohtas : रोहतास जिले के चेनारी थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंटों के निष्पादन के दौरान दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. विशेष वारंट निष्पादन अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Rohtas news : विशेष अभियान में दो वारंटी गिरफ्तार

चेनारी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने छोटकी बरताली गांव निवासी अशोक राम, पिता हरबंस राम को गिरफ्तार किया. उसके विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.

इसी अभियान के तहत हाता गांव निवासी विश्वनाथ राम, पिता स्व. सीता राम को भी कुर्की वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता

चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. फरार वारंटियों और कुर्की वारंट वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है.

कानून से बचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन