Sasaram News : कबड्डी के दांव–पेच पर झूमे दर्शक

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News : कबड्डी के दांव–पेच पर झूमे दर्शक

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार परिसर में चल रहे सीबीएसइ बालक वर्ग राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज खिलाड़ियों के दांव–पेच पर दर्शक झूम उठे

विज्ञापन

सासाराम ऑफिस. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार परिसर में चल रहे सीबीएसइ बालक वर्ग राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज खिलाड़ियों के दांव–पेच पर दर्शक झूम उठे. जैसे ही मैदान पर खिलाड़ी छपाक से रेड करने पहुंचे, वैसे ही दर्शकों की तालियों और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा. सुबह से लेकर शाम तक कबड्डी का रोमांच देखने को मिला और हर मैच ने दर्शकों को सीट से खड़ा कर दिया. आयोजन समिति ने बताया कि अंडर 14 वर्ग में मराठा मंडल श्री सिद्धि विनायक, कर्नाटक और एमआर इंटरनेशनल स्कूल, मदुरै की भिड़ंत में मदुरै ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56-25 से जीत हासिल की. अंडर 17 वर्ग में साईनेट पब्लिक स्कूल पुणे और नारायण वर्ल्ड स्कूल जमुहार के बीच मुकाबला हुआ. पुणे की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 53-11 से जमुहार को मात दी. इसी वर्ग के एक अन्य मैच में लिटेरा जी स्कूल बिहटा ने संपूर्ण केंद्र विद्यालय डिब्रूगढ़ को 55-31 से हराकर जीत दर्ज की. अंडर 19 वर्ग के मुकाबले में भी जोश देखने लायक था. यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी, उत्तर प्रदेश ने एमएएम मॉडल स्कूल त्रिवेंद्रम, केरल को 58-29 से पराजित कर सबका ध्यान खींचा. खिलाड़ियों के हर दांव पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया. नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ मोनिका सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता पूरी तरह अनुशासित माहौल में हो रही है और देशभर से आये खिलाड़ी यहां अपने प्रदर्शन से खेल भावना का परिचय दे रहे हैं. तीसरे दिन के मैचों ने यह साफ कर दिया कि आगे का मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है. दर्शक अब अगले दौर के मुकाबलों को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन