शहर में 30 जून को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन

Sasaram News.30 जून को सासाराम इस्कॉन के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जायेगी. इसकी तैयारियों जोरों पर है. इसकी जानकारी सासाराम इस्कॉन के भक्त वत्सल दास ने दी.
विज्ञापन
सासाराम ग्रामीण.
30 जून को सासाराम इस्कॉन के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जायेगी. इसकी तैयारियों जोरों पर है. इसकी जानकारी सासाराम इस्कॉन के भक्त वत्सल दास ने दी. उन्होंने बताया कि रथ यात्रा चंद्रवंशी नगर से शुरू होगाी. उसके बाद फजलगंज, प्रभाकर मोड़, करगहर मोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, धर्मशाला चौके,बौलिया रोड,न्यू एरीया मोड,एसपी जैन कॉलेज मोड़ होते हुए पायलट बाबा धाम पहुंचेगा. जगह-जगह पर रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा भी होगी.उन्होंने कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान के रथ को खींचने से जीवन की नैया पार होने की मान्यता है. यह माना जाता है कि रथ को खींचने से विशेष पुण्य मिलता है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं. इस यात्रा में शामिल होने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. इस रथ यात्रा को सफल बनाने में जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन दास, कृष्ण कृपा दास, इस्कॉन चंडीगढ़ के भक्तिरस दास, रेणु विनोद दास, भूपति गोविंद दास, बलभद्र दास, डॉ. दिनेश शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रमेश कुमार पांडेय, हरिद्वार चौरसिया, भूपेन्द्र सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, ई. मनोज पांडेय आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










