तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

Published by : Vikash Kumar Updated At : 13 Apr 2026 8:12 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.बिक्रमगंज-डेहरी रोड पर बरना मोड़ के समीप सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के छोटकी बाराडीह गांव निवासी मरहूम इस्लाम अंसारी के 29 वर्षीय पुत्र बदूद अंसारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बरना मोड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने मारी टक्कर

बिक्रमगंज.

बिक्रमगंज-डेहरी रोड पर बरना मोड़ के समीप सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के छोटकी बाराडीह गांव निवासी मरहूम इस्लाम अंसारी के 29 वर्षीय पुत्र बदूद अंसारी के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बाइक व मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान की गयी और परिजनों को सूचना दी गयी. परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी दिशा में जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करने के दौरान उसे टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन