31 मार्च तक गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

रेलवे ने होली के त्योहार को लेकर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है. इसके मद्देनजर डीडीयू रेलखंड पर आनंद विहार से गया तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन दो मार्च से प्रारंभ होगा.
31 मार्च तक गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन सासाराम ग्रामीण. रेलवे ने होली के त्योहार को लेकर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है. इसके मद्देनजर डीडीयू रेलखंड पर आनंद विहार से गया तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन दो मार्च से प्रारंभ होगा. इसकी जानकारी मुख्य सूचना अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. उन्होंने बताया कि होली के त्योहार के मद्देनजर आनंद विहार से गया तक चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी सं. 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल की परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब गया से दो मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलाया जायेगा. गाड़ी सं. 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल की परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 03 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलाया जायेगा. इ ससे दिल्ली से गया तक आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










