सासाराम के एसपी जैन महाविद्यालय का 76वां स्थापना दिवस मनाया गया, एम.एड. और नए रोजगारपरक कोर्स शुरू करने की तैयारी

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य
सासाराम स्थित एसपी जैन महाविद्यालय ने अपना 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. कुलपति डॉ. रामकृष्ण ठाकुर ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का आह्वान किया. एम.एड. और बीबीए जैसे नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम जल्द शुरू होंगे.
Sasaram SP Jain College: रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित एसपी जैन महाविद्यालय का 76वां स्थापना दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति डॉ. रामकृष्ण ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया.
शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूत बनाने का आह्वान
समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. रामकृष्ण ठाकुर ने कहा कि एसपी जैन महाविद्यालय लगातार शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करेगा. उन्होंने महाविद्यालय परिवार को 76वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया.
एम.एड. और बीबीए समेत नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि परिसर में विश्वविद्यालय के एक्सटेंशन कार्यालय के संचालन से विद्यार्थियों और अभिभावकों को विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में काफी सुविधा मिल रही है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में महाविद्यालय में एम.एड. की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही बीबीए सहित कई नए व्यावसायिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे.
शिक्षक, छात्र और गणमान्य लोग रहे उपस्थित
स्थापना दिवस समारोह में डॉ. राजेश कुमार, महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने महाविद्यालय की उपलब्धियों को याद करते हुए स्थापना दिवस को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










