रोहतास में किसानों-मजदूरों का बड़ा सम्मेलन 9 अगस्त को, उठेंगे जमीन, कर्ज और बिजली के अहम मुद्दे

Updated:
विज्ञापन
Ai जेनरेटेड इमेज

Ai जेनरेटेड इमेज

Rohtas Farmers-Labourers Union Conference : रोहतास में 9 अगस्त को अखिल भारतीय किसान-मजदूर सभा का चौथा जिला सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें किसानों और मजदूरों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

Rohtas Farmers-Labourers Union Conference : अखिल भारतीय किसान-मजदूर सभा का चौथा रोहतास जिला सम्मेलन 9 अगस्त को रोहतास (अकबरपुर) स्थित एक निजी मैरेज हॉल में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सासाराम स्थित जिला कार्यालय में बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई.

सम्मेलन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में संगठन की गतिविधियों और किसानों तथा खेत मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. सम्मेलन के सफल संचालन के लिए नौ सदस्यीय संचालन समिति का भी गठन किया गया, जिसे आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

भूमि सुधार, कर्ज माफी और सिंचाई होंगे प्रमुख मुद्दे

जिला सचिव अवधेश ने बताया कि सम्मेलन में किसानों, खेत मजदूरों और अन्य मेहनतकश वर्ग की समस्याओं पर व्यापक चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि बड़े जमींदारों से जुड़े भूमि विवादों का समाधान, भूमि सुधार कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों के निजी और सरकारी कर्ज की माफी तथा सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे.

वन अधिकार और जल-जीवन-हरियाली योजना पर भी होगी चर्चा

बैठक में बताया गया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग भी सम्मेलन में रखी जाएगी. इसके अलावा जल-जीवन-हरियाली योजना के नाम पर गरीबों की बस्तियों को उजाड़ने पर रोक लगाने का मुद्दा भी सम्मेलन के एजेंडे में शामिल रहेगा.

भविष्य की रणनीति पर भी बनेगी रूपरेखा

सम्मेलन के दौरान देश और राज्य की मौजूदा परिस्थितियों के साथ किसानों और मजदूरों के हितों से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है. साथ ही संगठन के आगामी आंदोलन और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी.

अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील

आयोजन समिति ने जिले के किसानों, खेत मजदूरों और आम लोगों से सम्मेलन में अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन