15 अगस्त से पहले रोहतास प्रशासन अलर्ट, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर डीडीसी ने दिए अहम निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य

Rohtas Independence Day Preparations : रोहतास में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Rohtas Independence Day Preparations : आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल और गरिमामय आयोजन को लेकर शनिवार को सासाराम स्थित समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय ने की. इस दौरान समारोह की तैयारियों और विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई.

सभी विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश

बैठक में अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया. विभिन्न विभागों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि समारोह का आयोजन सुचारु रूप से हो सके.

ध्वजारोहण से सुरक्षा व्यवस्था तक हुई विस्तृत समीक्षा

समीक्षा बैठक में ध्वजारोहण समारोह, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

राष्ट्रीय पर्व में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी अधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा बेहतर समन्वय के साथ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को कहा.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. सभी विभागों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का भरोसा दिलाया.

Also Read : सासाराम : बेटी से छेड़खानी की शिकायत करने गए पिता की मौत, अब 10 लोगों पर दर्ज हुई FIR


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन