रोहतास: स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क पर जलजमाव, ग्रामीणों ने लगाई समाधान की गुहार

Updated:
विज्ञापन

पितांबरपुर गांव की मुख्य सड़क पर जमा नाली की पानी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पितांबरपुर गांव में नाली जाम होने के कारण मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है. इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Rohtas News : भलुआड़ी पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित पितांबरपुर गांव में नाली जाम होने से मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है. इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने जल्द नाली की सफाई कर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है.

विज्ञापन

दर्जनों घरों का नाली का पानी सड़क पर बह रहा

ग्रामीण राजेश कुमार, प्रमोद सिंह, राम आशीष महतो, ओमप्रकाश और सीताराम ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर दर्जनों घरों का नाली का पानी बह रहा है. नाली बनने के बाद से अब तक उसकी सफाई नहीं कराई गई है. नाली में गाद और कचरा भर जाने से पानी की निकासी बंद हो गई है, जिसके कारण गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है.

स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत भवन तक पहुंचना हुआ मुश्किल

ग्रामीणों ने बताया कि इसी सड़क के किनारे प्राथमिक विद्यालय पितांबरपुर, उपस्वास्थ्य केंद्र, पैक्स गोदाम, पंचायत सरकार भवन भलुआड़ी और एक निजी विद्यालय स्थित हैं. प्रतिदिन पितांबरपुर, नवागढ़ और दुर्गापुर समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग डेहरी और तिलौथू आने-जाने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं. वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है.

पानी में फिसलकर घायल हो रहे लोग

सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से राहगीरों को काफी कठिनाई होती है. ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं. बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है.

वार्ड सदस्य बोले- स्लैब नहीं होने से जाम हो गई नाली

वार्ड सदस्य विनय पासवान ने बताया कि पंचायत की ओर से नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन उस पर स्लैब नहीं डाला गया. इसके कारण नाली में जगह-जगह मिट्टी और कचरा भर गया है, जिससे नाली पूरी तरह जाम हो गई है. उन्होंने कहा कि जब तक नाली की सफाई और मरम्मत नहीं होगी, तब तक सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी रहेगी. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन