प्रजापति धर्मशाला निर्माण को जल्द पूरा कराने का निर्णय, पांच सदस्यीय कमेटी गठित
बैठक करते प्रजापति समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : सासाराम में प्रजापति धर्मशाला के निर्माण कार्य को गति देने के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी का उद्देश्य धर्मशाला के भवन निर्माण को जल्द पूरा कराना है.
Sasaram News : प्रजापति धर्मशाला सह छात्रावास, सासाराम में रविवार को बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी. प्रदेश महामंत्री प्रजापति पिंटू गुरुजी के आमंत्रण पर पदाधिकारी एवं सदस्य बैठक में शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रामसागर प्रजापति ने की, जबकि संचालन जिला सचिव मनोरंजन प्रकाश ने किया.
धर्मशाला निर्माण के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित
बैठक में प्रजापति धर्मशाला के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. भवन निर्माण के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें रामसागर प्रजापति को संयोजक, बैरिस्टर प्रसाद को सह संयोजक, सुरेंद्र पंडित को भवन कमेटी का अध्यक्ष, मनोरंजन प्रकाश को सचिव और दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. कमेटी को भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
भवन निर्माण कमेटी के नाम से खुलेगा बैंक खाता
बैठक में भवन निर्माण कमेटी के नाम से बैंक खाता खोलने का प्रस्ताव भी कार्यकारिणी की ओर से पारित किया गया. पदाधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए प्रजापति धर्मशाला का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा.
Also Read : शहर के लॉज और होटलों में पुलिस-प्रशासन की छापेमारी, ठहरने वाले लोगों के दस्तावेजों की हुई जांच
जिला कमेटी का जल्द होगा चुनाव
वहीं, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंडित ने जल्द जिला कमेटी का चुनाव कराने की घोषणा की. उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों से चुनाव में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक व्यक्ति अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें. साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से इसकी जानकारी पहले जिला कमेटी को देने की अपील की गयी.
Also Read : बिहार माध्यमिक स्कूल अध्यापक संघ का गठन, रोहतास के सत्यनारायण सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
बैठक में पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
बैठक में समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. इस दौरान धर्मशाला निर्माण कार्य को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
Also Read : बिहार माध्यमिक स्कूल अध्यापक संघ का गठन, रोहतास के सत्यनारायण सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए