29 सितंबर से शुरू होगी जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता, 19 खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन

स्टेडियम फजलगंज सासाराम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसमें 19 विभिन्न खेलों में विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. खिलाड़ियों के लिए निबंधन की अंतिम तिथि 27 सितंबर है.

विज्ञापन

Sasaram News : जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर किया जाएगा. प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी. प्रतियोगिता का उद्घाटन 29 सितंबर को सुबह 10 बजे फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में होगा. इसके अलावा खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन, इंडोर स्टेडियम, बास्केटबॉल कोर्ट फजलगंज सहित अन्य खेल स्थलों पर भी मुकाबले आयोजित किये जाएंगे.

विज्ञापन

डीएम ने तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. जिलाधिकारी ने जिला खेल पदाधिकारी को प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां समय पर पूरा करने को कहा.

मेडिकल टीम और एंबुलेंस की रहेगी व्यवस्था

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को मेडिकल टीम और एंबुलेंस के साथ प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम को आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पानी के टैंकर, एटीएम वाटर और चलंत शौचालय की व्यवस्था करने को कहा गया.

पुलिस बल और दंडाधिकारियों की होगी प्रतिनियुक्ति

अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम को प्रतियोगिता के दौरान पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत गान और सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया.

19 खेलों में होगी खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, वुशू, हैंडबॉल, कराटे, कुश्ती, शतरंज, बैडमिंटन, साइक्लिंग, योग, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, हॉकी, रग्बी और बॉक्सिंग में मुकाबले होंगे. इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.

इन विद्यालयों के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

कक्षा 6 से 12 तक के बिहार में मान्यता प्राप्त सभी श्रेणी के मध्य, उच्च और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा परियोजना बालिका विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राजकीय आवासीय अंबेडकर विद्यालय तथा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाड़ी भी इसमें भाग ले सकते हैं. खिलाड़ियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी.

Also Read : बिहार माध्यमिक स्कूल अध्यापक संघ का गठन, रोहतास के सत्यनारायण सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

27 सितंबर तक करा सकेंगे निबंधन

प्रतियोगिता के लिए निबंधन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गयी है. निबंधन फजलगंज स्थित जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों का योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष का अंक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति सहित अन्य जरूरी दस्तावेज विद्यालय के प्रधानाध्यापक के फॉरवर्डिंग लेटर के साथ जिला खेल कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा.

Also Read : 28 सितंबर के राजभवन मार्च को लेकर करगहर पहुंचा छात्र-नौजवानों का जत्था, नुक्कड़ सभा में जुटे कार्यकर्ता

चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय अंतर जिला स्कूल खेल प्रतियोगिता में रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Also Read : अवधूत भगवान राम की जयंती पर संगोष्ठी, धर्म-संस्कृति और समाजसेवा में योगदान को किया याद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन