बिहार माध्यमिक स्कूल अध्यापक संघ का गठन, रोहतास के सत्यनारायण सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

पटना में संघ की बैठक में मौजूद नवनिर्वाचित पदाधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में बिहार माध्यमिक स्कूल अध्यापक संघ का गठन किया गया, जिसमें रोहतास के सत्यनारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. नवगठित संघ शिक्षकों के हक, सम्मान और लंबित मांगों को मजबूती से उठाएगा.

विज्ञापन

सासाराम ऑफिस. पटना के पुनाईचक स्थित महासंघ गोपगुट शिक्षक भवन में रविवार को सेकेंडरी स्कूल टीचर एसोसिएशन ऑफ बिहार यानी बिहार माध्यमिक स्कूल अध्यापक संघ का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता राजनारायण ठाकुर ने की, जबकि संचालन नीरज कुमार ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया.

विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी में रोहतास जिले के सत्यनारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. वहीं लक्ष्मण वर्मा को प्रदेश महासचिव, अखिलेश चंद्र गुप्ता, राजनारायण ठाकुर और मिथिलेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया.

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कार्यकारिणी में रवि कुमार को प्रदेश सचिव, डॉ. जावेद अख्तर अली को प्रदेश प्रवक्ता और अजय कुमार शर्मा को संगठन मंत्री चुना गया. इस्लाम अली को मीडिया प्रभारी और नीरज कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.

बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही.

शिक्षकों के हक और सम्मान के लिए काम करने की बात

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि यह संघ किसी व्यक्ति या गुट के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के हक और सम्मान के लिए बनाया गया है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि 7वें वेतन आयोग के अनुरूप शिक्षकों के पे लेवल का निर्धारण जल्द किया जाना चाहिए. यह संघ की प्रमुख मांगों में शामिल रहेगा. इसके साथ ही शिक्षकों की सेवा शर्तों और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही.

संघर्ष के साथ संवाद का रास्ता अपनाने की बात

सत्यनारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संघर्ष के साथ संवाद का रास्ता अपनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकार और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती से काम करेगा.

नोखा में टलाBDO समेत अधिकारियों का सामूहिक अवकाश स्थगित, 30 दिन में होगा फैसला

उन्होंने कहा कि जल्द ही संघ का विस्तार जिला और प्रखंड स्तर तक किया जाएगा. अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

लोकतांत्रिक तरीके से लिए जाएंगे फैसले

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संघ के सभी फैसले लोकतांत्रिक तरीके से और सभी की राय से लिए जाएंगे. प्रत्येक पदाधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाएगी. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ काम करने की अपील की.

सत्यनारायण सिंह ने साथियों की ओर से जताए गए विश्वास के लिए आभार भी जताया. उन्होंने कहा कि शिक्षक मजबूत होंगे, तभी विद्यालयों में पढ़ाई बेहतर होगी और छात्र-छात्राओं का भविष्य बेहतर बनाया जा सकेगा.

सासाराम में इस बार बेलूर मठ की तर्ज पर बनेगा दुर्गापूजा पंडाल, जानिए क्या है खासियत और लागत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन