सासाराम में इस बार बेलूर मठ की तर्ज पर बनेगा दुर्गापूजा पंडाल, जानिए क्या है खासियत और लागत

Updated:
विज्ञापन

निर्माणाधीन पंडाल |

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम में दुर्गापूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं. चंद्रवंशी नगर में इस बार बेलूर मठ की तर्ज पर 9 लाख की लागत से भव्य दुर्गा पंडाल बन रहा है. बंगाल के कारीगर इसे अंतिम रूप दे रहे हैं.

विज्ञापन

Duragpuja Pandal : सासाराम में दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. शहर की अलग-अलग पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडालों का निर्माण शुरू कर दिया गया है. इस बार चंद्रवंशी नगर में श्रद्धालुओं को बेलूर मठ के स्वरूप में तैयार पंडाल देखने को मिलेगा. पंडाल निर्माण के लिए कारीगर काम में जुट गए हैं.

विज्ञापन

बेलूर मठ की तर्ज पर तैयार हो रहा पंडाल

चंद्रवंशी नगर में यह पूजा पंडाल जय मां दुर्गा भवानी संघ के तत्वावधान में बनाया जा रहा है. पूजा समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार और कोषाध्यक्ष मनोज चंद्रा ने बताया कि पंडाल को बेलूर मठ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. पूजा के दौरान यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा.

पंडाल निर्माण में करीब 9 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसका निर्माण बंगाल से आए कारीगर कर रहे हैं. पंडाल की बाहरी संरचना को बेलूर मठ के स्वरूप के अनुरूप तैयार किया जा रहा है.

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा परिसर

पंडाल की सजावट के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी. शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगाने की तैयारी है. पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे. इसे देखते हुए पंडाल को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ धार्मिक वातावरण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

मां दुर्गा की प्रतिमा भी होगी आकर्षक

पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा को भी आकर्षक तरीके से सजाने की तैयारी की जा रही है. नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना के साथ अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी तैयारी है.

तीन साल से हो रहा विशेष आयोजन

चंद्रवंशी नगर में पिछले तीन वर्षों से दुर्गापूजा के अवसर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है. इस बार बेलूर मठ की तर्ज पर पंडाल तैयार किए जाने से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है.

आसपास के मोहल्लों के लोग भी पंडाल निर्माण देखने के लिए पहुंच रहे हैं. पंडाल तैयार होने के बाद दुर्गापूजा के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है.

रोहतास के डेहरी में सुरों से सजी शाम, सोन कला केंद्र के कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन