बेल्ट से गला दबाकर की बेटे की हत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कुम्हऊ गांव में मंगलवार की दोपहर घटी घटना
विज्ञापन
कुम्हऊ गांव में मंगलवार की दोपहर घटी घटना
शिवसागर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कुम्हऊ गांव में मंगलवार को पिता ने गला दबाकर बेटे की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, उक्त गांव निवासी जयप्रकाश पासवान की शादी फुल कुमारी देवी से हुई थी. उसके तीन बच्चे थे. उसके बाद फुल कुमारी ने अपने देवर सुर्यवंश पासवान से शादी की थी. इसके बाद से दोनों पति के साथ अपने घर पर रहती थी. उक्त महिला के दूसरे पति से भी दो बच्चे थे. पहले पति का बेटा 22 वर्षीय बेटा रवि कुमार बाहर में निजी कंपनी में मजदूरी करता था, जो 15 दिन पहले अपने गांव आया था. मंगलवार को बाप-बेटे के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हुआ. इसी बीच पिता जयप्रकाश ने बेल्ट से गले में फंदा लगाकर बेटे रवि की हत्या कर दी. कुछ देर बाद घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी. उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. सूचना पर शिवसागर पुलिस ने पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि मौत के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. मृतक की मां ने अपने पहले पति पर गला दबाकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










