बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप में झटके पदक

चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए दो गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज अपने नाम कर लिया.
बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप में झटके पदक
फोटो-3- मेडल के साथ खिलाड़ी
प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसविगत छह व सात अप्रैल को महाबोधि संस्कृति केंद्र बोधगया में आयोजित बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2024 में जिले के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए दो गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज अपने नाम कर लिया. रोहतास जिला कराटे संघ के महासचिव अंजनी कुमार ने बताया कि सब जूनियर सात आयु वर्ग के 25 किलो के कैटेगरी में अवनी सिन्हा ने लगातार दोबारा और 12 आयु वर्ग के 55 किलो भार वजन कैटेगरी में विराट सिंह ने गोल्ड हासिल किया. स्वरा सिन्हा ने 11 आयु वर्ग के 45 किलो वजन कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया. आराध्या सिन्हा ने 13 आयु वर्ग के-35 किलोग्राम भार वजन कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया. मित्तल कुमार गुप्ता ने सीनियर वर्ग में -84 किलो भार वजन कैटेगरी में ब्राउंज हासिल किया. उन्होंने बताया कि मित्तल कुमार गुप्ता ने चौथी बार स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पदक प्राप्त किया. उन्होंने बताया कि इस स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जो बच्चे गोल्ड लाये हैं. वह नेशनल के लिए सिलेक्ट हुए हैं.बच्चों की उपलब्धि पर बिहार स्टेट कराटे संघ के महासचिव पंकज कांबली ने बधाई दी और कहा ऐसे ही मेहनत करते रहिए और आगे बढ़ते रहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










