रोहतास: इटिम्हा चौक पर हाई मास्ट लाइट महीनों से पड़ा खराब, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण, सोलर लाइट लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

खराब हाइमास्ट लाइट की तस्वीर

इटिम्हा चौक पर सांसद निधि से लगा हाई मास्ट लाइट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. कई बार मरम्मत के बावजूद लाइट ठीक न होने से अब लोग सोलर लाइट लगाने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Sasaram High Mast Light Issue : नासरीगंज प्रखंड के इटिम्हा चौक पर सांसद क्षेत्र विकास योजना से लगाया गया हाई मास्ट लाइट पिछले तीन-चार महीनों से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई बार खराब हो चुकी है लाइट

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2023 में सांसद निधि से इस हाई मास्ट लाइट को लगाया गया था. शुरुआत में यह कुछ दिनों तक सही तरीके से चला, लेकिन उसके बाद बार-बार खराब होने लगा. एक वर्ष के भीतर कई बार लाइट बंद हो गई.

Sasaram News : चंदा कर खुद कराते रहे मरम्मत

स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बार खराब होने पर उन्होंने आपस में चंदा इकट्ठा कर मरम्मत कराई, लेकिन कुछ ही दिनों बाद लाइट फिर से खराब हो जाती है. इससे लोगों में नाराजगी है.

Sasaram Development : अंधेरे में बढ़ा डर का माहौल

लाइट बंद रहने के कारण इटिम्हा चौक पर रात में पूरी तरह अंधेरा छाया रहता है. इससे राहगीरों को चोरी और असामाजिक तत्वों का डर सताता है. ग्रामीणों का कहना है कि पहले लाइट जलने से इलाके में सुरक्षा और आवाजाही दोनों बेहतर रहती थी.

सोलर लाइट लगाने की मांग

ग्रामीण प्रियांशु, रिंटू, नंद, जयप्रकाश, रतन, भोला, जयराम, राजाराम, चिंटू, रामकुमार, रितेश, गणेश सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े हाई मास्ट लाइट की जल्द मरम्मत कराई जाए. साथ ही बार-बार खराब होने की समस्या को देखते हुए उसकी जगह सोलर लाइट लगाने की भी मांग की गई है, ताकि कम खर्च में रखरखाव संभव हो सके.

Also Read :रोहतास: श्रावणी मेले से पहले बदला गुप्ता धाम का स्वरूप, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर; गुफा में पहली बार बिछेंगे गद्दीदार मैट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन