रोहतास: कोचस नगर पंचायत में आज जनसमस्याओं पर बैठक, अतिक्रमण-ट्रैफिक समेत साफ-सफाई पर चर्चा; नागरिकों से सुझाव की अपील

Author Ramesh Kumar|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन
आज कोचस प्रखंड सभागार में जुटेंगे अधिकारी,जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी

कोचस नगर पंचायत में जनसमस्याओं के समाधान के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल होकर अतिक्रमण, सड़क जाम और सफाई जैसी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

विज्ञापन

Sasaram Kochas Nagar Panchayat Meeting : रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत में बढ़ती जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. यह बैठक दोपहर एक बजे प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में नगर ईओ ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में होगी.

बैठक में नगर की प्रमुख समस्याओं जैसे अतिक्रमण, सड़क जाम, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जनसुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना है, ताकि नगरवासियों को राहत मिल सके.

Sasaram News : कई विभागों के अधिकारी होंगे शामिल

इस अहम बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहेंगे. इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और मीडियाकर्मी भी बैठक में शामिल होंगे.

आम नागरिक भी दे सकेंगे सुझाव

नगर प्रशासन ने इस बैठक को सहभागिता आधारित बनाने का निर्णय लिया है. इसके तहत आम नागरिकों को भी बैठक में शामिल होकर अपनी समस्याएं रखने और सुझाव देने का अवसर दिया जाएगा.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपने रचनात्मक सुझाव दें, ताकि नगर की समस्याओं का व्यावहारिक और प्रभावी समाधान निकाला जा सके.

Rohtas Traffic Problem : अतिक्रमण और ट्रैफिक पर रहेगा फोकस

बताया जा रहा है कि बैठक में खास तौर पर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. नगर में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है.

नगर प्रशासन की इस पहल से उम्मीद है कि कोचस में जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और शहर की व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा.

Also Read : आधी रात को सासाराम बाईपास और ROB निर्माण काम देखने पहुंचे DM, 10 दिन में कार्य पूरा करने का दिया आदेश


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन