16 लूट व छिनतई कांड में संलिप्त अंतरजिला गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 30 Mar 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
16 लूट व छिनतई कांड में संलिप्त अंतरजिला गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार

विभिन्न थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को विभिन्न लूट कांडों व छिनैती में संलिप्त सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

शिकंजा.

किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

कैमूर जिले के चार और सासाराम के तीन अपराधी हैं शामिल

विभिन्न थानों में विभिन्न कांडों में आरोपित है गिरफ्तार सात अपराधी

अपराधियों के पास से एक बुलेट बाइक, एक अपाची व छह स्मार्ट फोनफोटो-19- नगर थाना में प्रेसवार्ता करते एसपी व अन्य.

प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण

विभिन्न थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को विभिन्न लूट कांडों व छिनैती में संलिप्त सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र मोहित कुमार, बबन प्रजापति के पुत्र अजय प्रजापति, सासाराम शहर के खिड़की घाट निवासी स्व संतोष यादव के पुत्र भुलेटन उर्फ राकेश कुमार, कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी लक्ष्मण पांडेय के पुत्र मंटू पांडेय व मिश्री विश्वकर्मा के पुत्र दिनेश विश्वकर्मा, सासाराम शहर के खिलनगंज निवासी राजेश कुमार के पुत्र रोशन कुमार व चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी हरिहर सिंह के पुत्र विजय कुमार शामिल है. अपराधियों के पास से एक बुलेट बाइक, एक अपाची व छह स्मार्ट फोन बरामद हुआ है.

पूछताछ के बाद किया

गिरफ्तार

इसकी जानकारी सोमवार को नगर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी रोशन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि शिवसागर थाने के लूट के दो कांडों में संलिप्त अपराधी सासाराम नगर थाने क्षेत्र में नवरत्न बाजार के पास एकत्रित होने वाले हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. सूचना का सत्यापन करते हुए एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. इस पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सासाराम नगर थाना, थानाध्यक्ष शिवसागर, थानाध्यक्ष दरिगांव व थानाध्यक्ष धौडाढ़ थाना व तकनीकी सहायता के लिए जिला आसूचना इकाई, रोहतास की टीम को भी शामिल किया गया. गठित पुलिस टीम त्वरित कार्यवाई करते हुए प्राप्त सूचना के अनुसार नवरतन बाजार गुरुद्वारा रोड के पास सादे लिवास में तैनात होकर वहां आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने लगी. इसी दौरान गुरुद्वारा एवं काजीपुरा के बीच दो व्यक्ति, जो कि पैदल ही यहां पर घूम रहे थे. इस दौरान मोहित कुमार व अजय प्रजापति को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर हिरासत में लिया गया. उन दोनों से पूछताछ की गयी, तो उसने पूछे गये सवाल का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद तकनीकी तथ्यों के आधार पर उनसे पूछताछ की गयी. इसके बाद उसने बताया गया कि ये लोग लूट के गिरोह के सदस्य हैं, जो जिले के कई थाना क्षेत्रों में लूट, छिनतई व मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं.

कैमूर व रोहतास जिले में सक्रिय है सभी गिरफ्तार अपराधी

एसपी ने बताया कि हिरासत में लिये गये अजय प्रजापति व मोहित कुमार से पूछताछ की गयी. दोनों ने शिवसागर थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव में लूट व लूट के दौरान गोली मारने व कोनार में लूट की घटना को अंजाम देने का खुलासा किया. बताया कि ये दोनों कांड भी इनके व इनके गिरोह के अन्य सदस्यों ने किया था. इस दोनों कांडों में इनलोगों ने एक बुलेट व एक अपाची बाइक का उपयोग किया था. मोहित कुमार व अजय प्रजापति के निशानदेही पर इनके गिरोह के अन्य सदस्य को सासाराम नगर थानाक्षेत्र के खिरकीघाट से भुलेटन यादव उर्फ राकेश कुमार, भभुआ थानाक्षेत्र से मंदु पांडेय व दिनेश विश्वकर्मा एवं शिवसागर थाना क्षेत्र से रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया. इनके निशानदेही पर कई कांडों में उपयोग किये गये एक बुलेट व एक अपाची बाइक बरामद की गयी.

ट्रक चालक पर दबाब देकर रुपये कराया था ट्रांसफर

गिरफ्तार अजय प्रजापति ने खुलासा करते हुए बताया कि 28 मार्च 2026 की रात दरिगाव थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक से 60 हजार रुपये की लूट की गयी थी. इन लोगों के दबाव में आकर ट्रक चालक ने मोबाइल के माध्यम से चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी विजय कुमार के खाते में रुपये ट्रांसफर किया था. इस घटना को भी इनके गिरोह ने अंजाम दिया था. उनकी निशानदेही पर चेनारी थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी से विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया.

अपराधियों की निशानदेही पर छह मोबाइल बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर छिने गये छह मोबाइल फोन को सासाराम नगर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपित व छिनतई कांड व कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के एक लूटकांड में तकनिकी साक्ष्य के आधार पर इस गिरोह की संलिप्तता पायी गयी है. अपराधियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इन आरोपितों पर 16 कांड दर्ज है. कोई लूट कांड में, तो कोई आर्मस एक्ट में आरोपित है. गठित पुलिस टीम इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन