सासाराम के ताराचंडी कोटा मोड़ पर हादसा, पिकअप-ऑटो की टक्कर में युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर लोगों को समझती पुलिस अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप घटनास्थल पर शोकाकूल परिजन

सासाराम के ताराचंडी कोटा मोड़ के पास पिकअप और ऑटो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया।

विज्ञापन

सासाराम. दरीगांव थाना क्षेत्र के ताराचंडी कोटा मोड़ के समीप फोरलेन पर बुधवार को पिकअप और ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान कंचनपुर निवासी स्वर्गीय नौरंगी राम के 27 वर्षीय पुत्र पिंटू राम के रूप में हुई है. वहीं घायल शशिकांत कुमार और नीतीश कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

सब्जी लेकर बाजार जा रहे थे तीनों युवक

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कंचनपुर गांव से ऑटो पर सब्जी लेकर आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार जा रहे थे. इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही दरीगांव थाना पुलिस और गश्ती दल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर फोरलेन हाईवे जाम कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया और यातायात बहाल कराने में जुटे रहे.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन