रोहतास के कोचस में NH-319 परसड़क हादसा, ई-रिक्शा और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपचार करते चिकित्सक

कोचस के पास एनएच 319 पर ई-रिक्शा और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

कोचस. रोहतास जिले के परसथुआं थाना क्षेत्र के सोहसा गांव के समीप मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर ई-रिक्शा और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही परसथुआं गश्ती दल और डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दोनों लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोचस पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घायलों की हुई पहचान

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि घायलों की पहचान कथराई-परसथुआं निवासी 50 वर्षीय गिरिश नारायण सिंह और 18 वर्षीय निलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. दोनों का इलाज जारी है.

वाहन जब्त, दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की टक्कर के कारण हादसा हुआ. परसथुआं थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन