सासाराम में शिवसागर के प्राचीन शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन, महाप्रसाद के साथ होगा समापन

Updated:
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर में हरिकीर्तन करते श्रद्धालु

शिवसागर के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के पावन अवसर पर आयोजित 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का समापन गुरुवार को महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।

विज्ञापन

शिवसागर. सावन माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना को लेकर शिवसागर के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. भद्रशीला गांव निवासी गंगा सिंह की ओर से आयोजित 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.

हरिकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिकीर्तन के दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयघोष और भजनों से गुंजायमान रहा. आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन, पूजा-अर्चना और हरिकीर्तन में शामिल होने पहुंचे. पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना रहा.

सीआईएसएफ में पुत्र के चयन की खुशी में कराया आयोजन

आयोजक गंगा सिंह ने बताया कि सावन माह में बाबा भोलेनाथ की कृपा से उनके पुत्र का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में हुआ है. इसी खुशी और भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करने के लिए अखंड हरिकीर्तन का आयोजन कराया गया है. उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से परिवार की मनोकामना पूरी हुई है.

महाप्रसाद वितरण के साथ होगा समापन

हरिकीर्तन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सावन के पावन अवसर पर शिवसागर के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने की अपील की.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन