सासाराम : सोन वैली इंटरनेशनल स्कूल में दिखा बच्चों का हुनर, 28 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

अपनी कला का प्रदर्शन दिखाती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

नासरीगंज के सोन वैली इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका मन मोह लिया।

विज्ञापन

Sasaram News : नासरीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सोन वैली इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के संस्थापक सह विकास अधिकारी भारती जीवन बीमा ट्रस्टी सुरेश प्रसाद गुप्ता और डायरेक्टर संगीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मंच संचालन शिक्षक रन्तु गुप्ता ने किया.

शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी

सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और संस्कार एक-दूसरे के पूरक हैं. शिक्षा व्यक्ति को ज्ञान देती है, जबकि संस्कार जीवन जीने की सही दिशा और नैतिक मूल्य सिखाते हैं. दोनों के मेल से व्यक्ति अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनता है.

अपनी कला का प्रदर्शन दिखाती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
अपनी कला का प्रदर्शन दिखाती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील

डायरेक्टर संगीता गुप्ता ने कहा कि संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है और संस्कार परिवार तथा घर के वातावरण से मिलते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि मोबाइल की लत बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है.

28 प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों का मन

कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लिया. अतिथियों और मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया. विद्यालय के बच्चों ने कुल 28 तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.

गणेश वंदना से लेकर नाटक तक की प्रस्तुति

कार्यक्रम में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, अभिनय गीत, भक्ति गीत, नाटक, झांकी और पिरामिड सहित कई प्रस्तुतियां शामिल रहीं. बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया.

शिक्षक और स्कूल प्रबंधन रहा मौजूद

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रिया रंजन राय, सोन वैली वर्ल्ड स्कूल अमियावर की प्रधानाचार्या पिंकी कुमारी, मैनेजर नीरज कुमार, ट्रांसपोर्ट मैनेजर अनिल दुबे समेत शिक्षक मनोज कुमार, सावित्री, रेनू, चमन, चितरंजन, रोहित, दयानंद, खुशी, जकिया, पंकज, आरती और तमन्ना सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे.

रोहतास में सड़क-पुल निर्माण पर सख्ती, डीएम ने कहा- समय पर काम पूरा करें, गुणवत्ता से समझौता नहीं


विज्ञापन
राहुल कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन