रोहतास में हथियार के बल पर घर से उठाने का आरोप, ग्रामीणों ने पीछा कर दो संदिग्धों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

गौरीशंकर पाल

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर एक ग्रामीण को घर से अगवा करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. ग्रामीणों की तत्परता ने दो संदिग्धों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

Rohtas Crime News : रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के नरवर गांव से सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति को कथित तौर पर हथियार के बल पर घर से जबरन उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो से संदिग्धों का पीछा किया और कोचस थाना क्षेत्र के गंगवलिया वन के समीप अपहृत व्यक्ति को उनके चंगुल से छुड़ा लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने डीएवी स्कूल के समीप से दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

स्कॉर्पियो से पीछा कर गंगवलिया वन के पास पकड़ा

बताया जाता है कि नरवर गांव निवासी गौरीशंकर पाल को कथित तौर पर कुछ लोग हथियार के बल पर मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जा रहे थे. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल स्कॉर्पियो से उनका पीछा शुरू कर दिया. कोचस थाना क्षेत्र के गंगवलिया वन के समीप ग्रामीणों ने संदिग्धों को घेर लिया और गौरीशंकर पाल को छुड़ा लिया.

दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

घटना के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को डीएवी स्कूल के समीप पकड़ लिया. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोचस पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, मौके से हथियार बरामद होने की सूचना नहीं है.

दिनारा पुलिस कर रही मामले की जांच

दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना में शामिल दो संदिग्धों को कोचस पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की सूचना मिली है. दिनारा पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गौरीशंकर पाल को किन परिस्थितियों में घर से ले जाया जा रहा था और घटना में शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका है.


विज्ञापन
अनुराग शरण

लेखक के बारे में

By अनुराग शरण

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन