रोहतास: मजदूर हत्याकांड के बाद भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने परिवार से की मुलाकात, मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस बल तैनात

Updated:
विज्ञापन

वाहनों को जांच करते पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिनारा में मजदूरी मांगने पर चंदेश्वर चौधरी की हत्या के बाद दीपंकर भट्टाचार्य ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए।

विज्ञापन

Rohtas Murder Case : रोहतास जिला के जोगिया गांव में मजदूरी मांगने को लेकर पांच अगस्त को चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या के बाद दो पक्षों के बीच उपजे तनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. सोमवार को जोगिया और आसपास के इलाकों में 16 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की गयी. सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस जवानों ने एंबुलेंस को भी जांच के बाद ही आगे जाने दिया.

विज्ञापन

दीपंकर भट्टाचार्य ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

इधर, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, आरा सांसद सुदामा प्रसाद और काराकाट विधायक अरुण कुमार के साथ मिल्की मनिहारी गांव पहुंचे. नेताओं ने मृतक चंदेश्वर चौधरी के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटना पर गहरी संवेदना जताते हुए उन्हें ढांढस बंधाया.

'मजदूरी मांगने पर गोली मारकर हत्या बेहद चिंताजनक'

नटवार के समीप राजपुर में आयोजित बैठक में दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि मजदूरी मांगने के बदले किसी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर देना बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना है. उन्होंने कहा कि घटना के 12 दिन बाद भी पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की कोई बात नहीं हुई है. इसके बजाय परिवार को प्रताड़ित और डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने पुलिस बल की भारी तैनाती पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

प्रशासन ने कहा- क्षेत्र में पूरी तरह शांति

एसडीएम दिलीप कुमार ने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है. कहीं से किसी अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं है. एहतियात के तौर पर सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

5 अगस्त को हुई थी चंदेश्वर चौधरी की हत्या

गौरतलब है कि पांच अगस्त को जोगिया गांव में चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद से ही गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

बैठक करते दीपंकर भट्टाचार्य  | Prabhat Khabar Network
बैठक करते दीपंकर भट्टाचार्य | Prabhat Khabar Network


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन