बिजली संकट से भड़के लोगों ने किया हाईवे जाम, विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

हाईवे पर प्रदर्शन करते लोग
Sasaram News: सासाराम के चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर लोगों ने बिजली संकट को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने हाईवे जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है की उन्होंने कई बार जूनियर इंजीनियर को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा.
Sasaram News (संदेश जायसवाल): बीते 35 घंटे से प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में बाधित बिजली आपूर्ति और जूनियर इंजीनियर द्वारा फोन रिसीव नहीं किए जाने से नाराज तेलरी बाजार और आसपास के ग्रामीणों ने शुक्रवार को चेनारी -कुदरा स्टेट हाईवे जाम कर उग्र प्रदर्शन किया. गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
बिजली गुल रहने से पेयजल संकट
गांव के लोगों का कहना था कि आंधी-पानी के बाद से इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. कई गांवों में घंटों बिजली गुल रहने से पेयजल संकट और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं. आरोप है कि ग्रामीणों ने कई बार कनीय अभियंता राजकुमार के सरकारी नंबर पर फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए. हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
पुलिस ने मामला शांत कराया
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
Also Read: गया में विदेशी परिवार ने किया पिंडदान, रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान के लिए की प्रार्थना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










