Sasaram News : वार्ड नंबर आठ का पुलिया टूटने से आवागमन बाधित, स्थानीयों ने चौथी बार पुलिया को मरम्मत करने के लिए दिया आवेदन

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 17 May 2026 1:12 PM

विज्ञापन

बीच सड़क पर बना गड्ढा

Sasaram News : वार्ड आठ की जर्जर पुलिया टूटने से लोगों की बढ़ी परेशानी, मरम्मत की मांग को लेकर फिर सौंपा आवेदन

विज्ञापन

Sasaram News (रजी अहमद खान) : रोहतास नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में बेला पुर दलित टोला की ओर जाने वाले बने रास्ते पर पुलिया का स्लैब टूट जाने से आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.वार्ड वासी संतोष कुमार, गोरख खान, चंदू राम, महेन्द्र राम, वीर नाथ पासवान, देवलाल राम ,राजू राम, सीता राम, रामप्रीत राम, द्वारिका राम, चंदन कुमार, रविंदर राम ,मिथुन राम, संतोष कुमार, रंजन कुमार, रवि कुमार ,धीरू कुमार ,राकेश कुमार, गुड्डू कुमार आदि लोगों ने संयुक्त से नगर पंचायत के अधिकारियों को चौथी बार प्रार्थना पत्र देकर स्थिति से अवगत कराया है.

रात के अंधेरे में समस्या बढ़ जाती है

वार्ड वासियों ने कहा कि इस बीच अम्बेडकर जयंती भी मनाया गया जिसमें पुलिया के स्लैब टूट जाने से मूर्ति विसर्जन में काफी कठिनाई हुई और देखा जाए तो प्रतिदिन लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है. रात के अंधेरे में लोग साइकिल से गिर जा रहे हैं इस वजह से मोहल्ले में किसी तरह का कोई गाड़ी नहीं आ पा रहा है, मरीज को भी घर से ले जाने में दिक्कत हो रहा है, मगर आज तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, न ही इसका मरम्मत किया गया. हम सभी वार्ड वासी जन प्रतिनिधि से लेकर कार्यालय का चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं और प्रार्थना पत्र के माध्यम से आग्रह किए हैं कि आने वाले बरसात से पहले ठीक कर दिया जाय, ताकि आवागमन के साथ साथ हम लोगों के घरों का पानी भी निकल जाए.

पार्षद प्रतिनिधि ने बताई पीड़ा

पिछले एक वर्ष से किसी वार्ड में किसी तरह का कोई विकास का कार्य नहीं हुआ है, उसकी वजह यह है कि कार्यालय में अधिकारी सुचारू रूप से बैठ नहीं रहे हैं. डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी यहां के प्रभार में हैं जिसकी वजह से ज्यादा समय वह डेहरी कार्यालय को ही दिया करते हैं.

कार्यपालक पदाधिकारी को मिली जानकारी

कार्यालय को आवेदन प्राप्त हुआ है इसकी जानकारी मुझे मिल गई है. तकनीकी समस्याओं को दूर कर उसे पर जल्द संज्ञान लिया जाएगा और जो भी आम जनता को कठिनाई हो रही है उसे दूर किया जाएगा.

स्थानीयों ने चौथी बार दिया आवेदन

चौथी बार कार्यालय को आवेदन दिया गया है. इस बार आवेदन को प्रार्थना पत्र के रूप में हम लोगों ने दिया है और आग्रह करते हुए कहा है कि हम लोगों का जो समस्या है उसे दूर कर दिया जाए अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना घट सकता है और उसमें गिरकर किसी का जान भी जा सकता है.

वार्ड पार्षद ने अधिकारियों को जल्द काम करने का किया आग्रह

विभागीय कार्य नहीं होने के कारण यह सब काम पेंडिंग में पड़ा हुआ है. मगर यह अति आवश्यक कार्य में आता है, इसलिए मैं भी अधिकारी से आग्रह करता हूं के इसे जल्द से जल्द से संज्ञान में लेकर इसे बना दिया जाए.

Also Read : Buxar News : पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए अहम निर्देश

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन