रोहतास के कैमूर पहाड़ी के नागाटोली में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

पेड़ से लटका शव
Sasaram News: रोहतास थाना क्षेत्र के नागाटोली गांव में रविवार की शाम भुनेश्वर लाल के 45 वर्षीय पुत्र बबलू लाल का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
Sasaram News(रजी अहमद खान): रोहतास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ नागाटोली गांव में रविवार की शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान अकबरपुर निवासी भुनेश्वर लाल के 45 वर्षीय पुत्र बबलू लाल के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
शाम को पेड़ से लटका मिला शव
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम नागाटोली गांव के समीप लोगों ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई.
मौके पर पहुँचे पुलिस बल ने शव को उतारा
रोहतास थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि रविवार को करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए शव को पेड़ से नीचे उतरवाया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ़ होगी वजह
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है. पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है.
थानाध्यक्ष ललन कुमार का बयान:
“घटना के सही कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










