सासाराम में सजने जा रहा प्रभात खबर का ‘अपराजिता सम्मान समारोह’, एहसान कुरैशी और नम्रता दास की रहेगी मौजूदगी

Published by : Aditya Kumar Ravi Updated At : 25 May 2026 5:36 PM

विज्ञापन

यहीं होगा कार्यक्रम

Sasaram News: सासाराम के टाउन हाई स्कूल में 28 मई की शाम 6 बजे से प्रभात खबर का 'अपराजिता महिला सम्मान समारोह' आयोजित होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में जिले की प्रेरक महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ प्रख्यात कॉमेडियन एहसान कुरैशी और गायिका नम्रता दास अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे.

विज्ञापन

Sasaram News(मो. आरिफ खान): सासाराम शहर आगामी 28 मई की शाम एक ऐतिहासिक और गौरवमयी आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. शहर के अड्डा रोड स्थित शेरशाह सूरी उच्च माध्यमिक (टाउन हाई) स्कूल का भव्य मंच उस दिन सम्मान, मनोरंजन और नई ऊर्जा से गुलजार रहेगा. ‘प्रभात खबर’ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित ‘अपराजिता महिला सम्मान समारोह’ में रोहतास जिले की उन जांबाज महिलाओं को सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने कड़े संघर्ष, अटूट मेहनत और अद्वितीय प्रतिभा के दम पर समाज में एक नई और मुकम्मल पहचान बनाई है. यह गरिमामयी कार्यक्रम संध्या 6:00 बजे से शुरू होगा.

“एक मंच, दो शानदार अंदाज” थीम पर मनोरंजन का लगेगा तड़का

इस वर्ष यह समारोह “एक मंच, दो शानदार अंदाज” थीम के तहत आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में जहां एक ओर समाज के लिए प्रेरणा बनीं आधी आबादी की मिसालों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर हंसी और संगीत का रंगारंग समां भी बंधेगा. देश के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन एहसान कुरैशी अपने चिर-परिचित हास्य अंदाज से दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर करेंगे. वहीं, सुप्रसिद्ध गायिका नम्रता दास अपनी सुरीली आवाज और कर्णप्रिय गीतों से इस शाम को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बनाएंगी. इस खास समारोह में जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, समाजसेवी और प्रबुद्ध नागरिक मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. मालूम हो कि प्रभात खबर हर साल इस अनूठी पहल के जरिए समाज में उल्लेखनीय बदलाव लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करता आ रहा है.

समारोह को सफल बनाने में इनका मिल रहा है अहम सहयोग

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित संस्थानों और गणमान्य लोगों की मुख्य भूमिका है. इसमें मेन स्पॉन्सर ‘वास्तु विहार’ और पावर्ड बाई मेयर काजल कुमारी नगर निगम सासाराम हैं. एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में विकास नर्सिंग होम ऑर्थो एंड ट्रामा सेंटर (डॉ. अभिषेक बहादुर, रोजा रोड सासाराम) और श्री निर्वाणा नेत्रालय (साईं बाबा के निकट, अठखंभवा मां ताराचंडी रोड सासाराम) शामिल हैं. को-स्पॉन्सर की भूमिका में तनिष्क सासाराम (गौरक्षणी मां दुर्गा मंदिर के नजदीक) और साहिल एंटरप्राइजेज (ओल्ड जीटी रोड कंपनी सराय सासाराम) हैं.

इसके अलावा पार्टनर्स के रूप में एबीआर फाउंडेशन स्कूल (शांति नगर नेकरा सासाराम), चंदनपुरा इंटरप्राइजेज (ओल्ड जीटी रोड सासाराम), संत जोसेफ स्कूल (कनोडिया पंप, ओल्ड जीटी रोड सासाराम), सहकारिता कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कुमार पांडेय, सचिदानंद कॉलेज (शाहमल खैरा-देव करगहर), दी सासाराम भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक सासाराम, वीरेय इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आलोक रंजन चौबे, एमराल्ड हेरिटेज स्कूल (बिजली ऑफिस के समीप, फजलगंज), ऑनलाइन चौकीदार बिहार और शेरशाह कॉलेज सासाराम का महत्वपूर्ण योगदान है.

Also Read:आरा में युवक का शव बगीचे से बरामद, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन