रोहतास में एनएच 319 पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

ए आई द्वारा बनायी गयी तस्वीर
Sasaram News: रोहतास के कोचस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर नौंवा कॉलेज के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कृष्णा कुमार और शिवांश कुमार नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कोचस सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है.
Sasaram News (रमेश कुमार पाण्डेय): रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 319 (NH 319) पर सोमवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल युवकों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोचस लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, दोनों घायलों की हुई पहचान
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवकों की पहचान बड़हरी थाना क्षेत्र के बड़हरी निवासी कृष्णा कुमार और कोचस थाना क्षेत्र के नवानगर निवासी शिवांश कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार कृष्णा कुमार कोचस बाजार से किसी काम के बाद अपने घर बड़हरी लौट रहा था. इसी दौरान जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर स्थित नौंवा कॉलेज के समीप पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए.
चिकित्सक का बयान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में तैनात चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि दोनों घायल युवकों को बेहद चिंताजनक स्थिति में अस्पताल लाया गया था. घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार न देख और हालत को गंभीर पाते हुए उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
Also Read : नालंदा के बिंद में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी रेड, पुलिस पहुंचते ही जेसीबी छोड़ भागे चालक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










