सासाराम में आज मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के आसार

Updated:
विज्ञापन
सासाराम में आज मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के आसार

SASARAM NEWS : सासाराम(जितेंद्र कुमार पासवान): जिले में 12 जून को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और बूंदाबांदी होने के आसार हैं. इसके साथ ही तेज हवाएं भी […]

विज्ञापन

SASARAM NEWS : सासाराम(जितेंद्र कुमार पासवान): जिले में 12 जून को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और बूंदाबांदी होने के आसार हैं. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिन के समय उमस बनी रह सकती है, लेकिन बादलों की आवाजाही और संभावित वर्षा के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. विशेष रूप से गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने को कहा गया है. किसानों को भी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की अपील की गयी है. मौसम विभाग का कहना है कि जिले में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं, जिसके कारण आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बढ़ गयी है. ऐसे में जिलेवासियों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन