सासाराम के नहौना गांव में गोलीबारी, चार गिरफ्तार, एक कट्टा बरामद

प्रतीकात्मक तस्वीर
Sasaram News : सासाराम के नहौना गांव में बुधवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस की तत्परता से चार आरोपितों को एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है. घटना में प्रयुक्त राइफल की तलाश जारी है.
Sasaram News : रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. गोलीबारी के दौरान विनय कुमार सिंह की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की.

चार आरोपित गिरफ्तार, एक कट्टा बरामद
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के सिवान से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है.
राइफल की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त राइफल की तलाश की जा रही है. मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : बिलौटी एनकाउंटर की न्यायिक जांच में तीसरे दिन दर्ज हुए बयान, मृतक के भाई ने कार्रवाई पर जताई नाराजगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










