सुब्रतो मुखर्जी कप में रोहतास का जलवा, सिवान को 8-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Updated:
विज्ञापन
टीम के साथ खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

टीम के साथ खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

रोहतास की टीम ने 65वें सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल में सिवान को 8-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है. कप्तान आयुष कुमार की हैट्रिक ने टीम को मजबूत बढ़त दिलाई और क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की.

विज्ञापन

sasaram News : मुंगेर के पोलो ग्राउंड में आयोजित 65वें सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोहतास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिवान को 8-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. इस एकतरफा जीत से खिलाड़ियों के साथ-साथ जिले के फुटबॉल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है.

Subroto Mukherjee Cup : कप्तान आयुष कुमार की हैट्रिक से मिली मजबूत बढ़त

मैच में रोहतास के कप्तान आयुष कुमार ने टॉस जीतकर पहले फील्ड लेने का फैसला किया. उन्होंने तीसरे मिनट में पहला गोल कर टीम का खाता खोला और छठे मिनट में दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी. इसके बाद 31वें मिनट में शानदार फ्री-किक के जरिए अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की और रोहतास को 3-0 की मजबूत बढ़त दिलाई. पहले हाफ के 41वें मिनट में हिमांशु ने चौथा गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया.

दूसरे हाफ में भी बरकरार रहा रोहतास का दबदबा

मध्यांतर के बाद भी रोहतास की टीम पूरी तरह हावी रही. हिमांशु ने अपना दूसरा गोल कर बढ़त 5-0 कर दी. इसके बाद 61वें मिनट में बबुआ ने छठा गोल किया. गोपाल कुमार ने 71वें और 80वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर रोहतास की 8-0 की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी.

अब क्वार्टर फाइनल पर नजर

मैच के बाद खिलाड़ियों ने कोच उपेंद्र तिवारी, मैनेजर राहुल सिंह और टीम प्रबंधक विकास कुमार का सम्मान किया. रोहतास की टीम अब 19 जुलाई को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन