रोहतास नगर पंचायत पर उठे सवाल, करोड़ों के बजट के बावजूद विकास कार्य नहीं होने का आरोप
सांकेतिक तस्वीर
रोहतास नगर पंचायत में विकास कार्यों पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं. करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत होने के बावजूद शहर में अपेक्षित विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं. लोगों ने बुनियादी सुविधाओं और अधूरी योजनाओं को पूरा करने की मांग की है.
Rohtas Nagar Panchayat ; रोहतास नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत होने के बावजूद शहर में अपेक्षित विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं. लोगों ने नगर पंचायत से बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग की है.
आपके शहर में
sasaram News : सफाई के अलावा बड़े कार्य नहीं दिखने का दावा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर क्षेत्र में फिलहाल एनजीओ के माध्यम से नियमित साफ-सफाई का कार्य तो कराया जा रहा है, लेकिन जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है. उनका आरोप है कि कई महत्वपूर्ण योजनाएं अब भी केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही हैं.
स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी और लाइब्रेरी की मां
लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा, सार्वजनिक लाइब्रेरी, खेल मैदान और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की बातें की गई थीं, लेकिन अब तक इन योजनाओं का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पाया है. इससे नागरिकों में निराशा है.
विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग
स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस तरह करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत होता है, उसी अनुरूप विकास कार्य भी जमीन पर दिखाई देने चाहिए. उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए