सासाराम में सड़क पर उतरे शिक्षक, वेतनमान व पुरानी पेंशन समेत कई मुद्दों के समाधान की मांग

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में सत्याग्रह आंदोलन करते बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ रोहतास के सदस्य | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : बिहार के रोहतास में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की मनमानी के खिलाफ सत्याग्रह किया. वेतनमान और पुरानी पेंशन समेत कई मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Sasaram News : जिला शिक्षा कार्यालय के प्रांगण में शनिवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ रोहतास के नेतृत्व में शिक्षकों ने सत्याग्रह आंदोलन किया. जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष बबलू सिंह एवं जिला प्रधान सचिव जगन्नाथ सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शामिल हुए. शिक्षकों ने सरकार और शिक्षा विभाग के कथित मनमाने एवं उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगें पूरी करने की आवाज बुलंद की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने की नारेबाजी

सत्याग्रह में जिलेभर से पहुंचे शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. इस दौरान "जब तक शिक्षक भूखा है, ज्ञान का सागर सूखा है", "तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी" और "हमारी मांगें देनी होंगी, देनी होंगी" जैसे नारे लगाये गये. शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर विभाग से समाधान की अपेक्षा की जा रही है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है.

पूर्ण वेतनमान और पुरानी पेंशन की मांग

जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू सिंह एवं प्रधान सचिव जगन्नाथ सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि विशिष्ट शिक्षक, नियोजित शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान के तहत बैंड-2 का पूर्ण वेतनमान 9300-34800 प्रदान किया जाए. इसके साथ ही प्रोन्नति, पुरानी पेंशन, अनुकंपा, बकाया एरियर और प्रधान शिक्षक के वेतन फिक्सेशन जैसे मुद्दों का भी शीघ्र समाधान करने की मांग की गयी.

Also Read : कैमूर जिला फुटबॉल लीग: नेशनल बॉयज और एकादश क्लब का मुकाबला गोलरहित रहा

मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क से सदन तक आंदोलन

शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन सड़क से सदन तक ले जाया जाएगा. शिक्षकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग की.

Also Read : कैमूर में महिला डॉक्टर के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने से मरीज परेशान, उपाधीक्षक ने खुद संभाला इलाज

डीईओ को सौंपा गया मांग पत्र

सत्याग्रह के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा. इस पर डीईओ ने कहा कि विशिष्ट शिक्षकों के बकाया एरियर, प्रधान शिक्षकों के फिक्सेशन एवं अन्य लंबित मुद्दों में जो मामले समाधान योग्य हैं, उनका यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा.

बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे मौजूद

सत्याग्रह में जिला प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह, कार्यालय सचिव उदयपाल, कोषाध्यक्ष संतोष राय, उपाध्यक्ष जसामुद्दीन अंसारी, राज्य प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि रामनाथ सिंह, संयोजक अनिल कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी सुमन कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

Also Read : बालू लदा डंपर कीचड़ में फंसा, कुदरा-बेलांव सड़क पर ढाई घंटे लगा भीषण जाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन