शिक्षक दिवस पर नासरीगंज के 31 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एचएम व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

नासरीगंज के बीआरसी परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर 31 सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर विदाई दी गई.

विज्ञापन

Sasaram News : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बीआरसी परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मार्च 2023 से अगस्त 2026 के बीच क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए करीब 31 प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ अरविंद कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक धर्मपाल और मोहम्मद शमीम ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षकों के योगदान को किया गया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ अरविंद कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं. शिक्षक के व्यक्तित्व और चरित्र से लोग प्रेरणा लेते हैं. सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज और शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की.

Also Read : Teacher's Day 2026: रोहतास में शिक्षक दिवस पर 46 शिक्षक होंगे सम्मानित, डीआरडीए सभागार में होगा कार्यक्रम

अभिनंदन पत्र देकर किया गया सम्मान

कार्यक्रम के अंत में उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उम्मत रसूल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अभिनंदन पत्र प्रदान किया. समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके विद्यालयी सेवा काल में शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया. सम्मान पाकर सेवानिवृत्त शिक्षक भावुक भी नजर आए.

Also Read : शिक्षक दिवस पर रोहतास के 42 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, मेधावी छात्राओं को भी मिला पुरस्कार

समारोह में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, दिग्विजय नारायण सिंह, दीनानाथ, कलावती देवी, उषा किरण, मोहम्मद सरवर अंसारी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अतुल कुमार, बिंदु प्रसाद, जहांगीर आलम, फैजान अहमद, लेखापाल अनिल कुमार, मयंक कुमार, धनंजय कुमार, अजय नारायण सिंह, अरविंद कुमार विद्यार्थी, अब्दुल माजिद, मोहम्मद गुफरान, मनजी कुमार, अभिषेक कुमार गौतम, ऑपरेटर दीपक कुमार, शत्रुधन शर्मा, कामेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, संतोष कुमार और अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read : नासरीगंज-दाउदनगर मुख्य पथ पर उभरा गड्ढा, हादसे का बना खतरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन