रोहतास: कोचस में ग्राम रक्षा दल का 30 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 250 युवाओं ने सीखे कानून और सुरक्षा के गुर

Author Ramesh Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बिहार के कोचस में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों का 30 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें 250 युवाओं को सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

Gram Raksha Dal Training Rohtas : रोहतास जिला के कोचस प्रखंड के कबूतरा व्यास उच्च माध्यमिक विद्यालय, कपसियां परिसर में आयोजित ग्राम रक्षा दल के सदस्यों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का 30 दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आए करीब 250 युवाओं ने भाग लिया.

Rohtas News : 13 जून से चल रहा था प्रशिक्षण

ग्राम रक्षा दल के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देश पर 13 जून से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया था. इसमें 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ग्राम रक्षा दल के सदस्य, दलपति और क्षेत्रीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

कानून से लेकर आत्मरक्षा तक का मिला प्रशिक्षण

प्रशिक्षक मंटू कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को शारीरिक व्यायाम, लाठी संचालन, कवायद और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया. इसके साथ ही बौद्धिक सत्रों में बिहार पंचायत राज अधिनियम-2006, ग्रामीण विकास कार्यक्रम, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय आर्म्स एक्ट तथा कैटल ट्रेसपास एक्ट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई.

जल्द मिलेगा प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को शीघ्र ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के निर्देशन में आयोजित एक समारोह में प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा.

कई पंचायत प्रतिनिधियों ने निभाई अहम भूमिका

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में रामप्रवेश गुप्ता, संगीता देवी, शिवमूरत चौधरी, संजू देवी, विनोद साह, ज्योति कुमारी, अनिल चौधरी, अरविंद कुमार, नारद पाल, विजय पासवान और अमर चौधरी सहित विभिन्न पंचायत अध्यक्षों की भूमिका सराहनीय रही.


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन