8 सितंबर को होगी VKSU PG प्रवेश परीक्षा, सासाराम में चार केंद्र तय, पुराने एडमिट कार्ड से ही मिलेगा प्रवेश

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग. | Prabhat Khabar Network

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की पीजी प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर को होगी। सासाराम में चार केंद्र बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2026 अब 8 सितंबर को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित होगी. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से 3 सितंबर को जारी सूचना में परीक्षा की तिथि में बदलाव की जानकारी दी गई है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को पूर्व में जारी एडमिट कार्ड के आधार पर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो पालियों में होगी VKSU PG परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 10.30 बजे बंद कर दिया जाएगा. पहली पाली में पेपर-1 की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. यह सामान्य अभिरुचि यानी जनरल एप्टीट्यूड पर आधारित होगी. दूसरी पाली में पेपर-2 की परीक्षा दोपहर 12.15 बजे से 2.15 बजे तक होगी. यह विषय आधारित परीक्षा होगी.

सासाराम में बनाए गए चार परीक्षा केंद्र

विश्वविद्यालय की ओर से जारी केंद्र सूची के अनुसार सासाराम में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें एसपी जैन कॉलेज, शेरशाह कॉलेज, रोहतास महिला कॉलेज और डेहरी ऑन सोन स्थित जेएलएन कॉलेज शामिल हैं. एसपी जैन कॉलेज में 1060, शेरशाह कॉलेज में 862, रोहतास महिला कॉलेज में 365 और जेएलएन कॉलेज, डेहरी ऑन सोन में 996 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई है.

इन विषयों के लिए होगी पीजी प्रवेश परीक्षा

पीजी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विभिन्न स्नातकोत्तर विषयों में नामांकन के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसमें एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी और मैथेमेटिक्स के अलावा एमए भूगोल, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, भोजपुरी, लोक प्रशासन, प्राकृत, गृह विज्ञान तथा प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन आदि विषय शामिल हैं. इसके अलावा एमकॉम और एमए या एमएससी गणित की परीक्षा भी होगी.

एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र जरूरी

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी, अनिवार्य रूप से लाना होगा. विश्वविद्यालय ने परीक्षा और नामांकन से जुड़ी आगे की सूचनाओं के लिए समर्थ पोर्टल तथा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने को कहा है.

एडमिट कार्ड पर दर्ज जानकारी ही अंतिम

परीक्षा केंद्र और पाली की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को पूर्व में जारी एडमिट कार्ड पर अंकित विवरण को ही अंतिम मानना होगा. विश्वविद्यालय के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए नए एडमिट कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी.

ALSO READ : कृष्ण बने रोहतास के छह वर्षीय मासूम ने मोती निगला, सांस की नली में फंसा, अस्पताल पहुंचने तक तोड़ा दम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन