रोहतास: गश्त के दौरान पुलिस को मिला घायल हिरण का शावक, वन विभाग को सौंपकर बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

घायल अवस्था में हिरण का बच्चा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के रोहतास में पुलिस की सतर्कता से एक घायल हिरण के शावक की जान बच गई. गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे वन विभाग को सौंपा. यह घटना वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है.

विज्ञापन

Bihar Forest Department : रोहतास के भानस थाना क्षेत्र के दिनारा-बरांव पथ पर शुक्रवार देर रात पुलिस की सतर्कता से एक घायल हिरण के शावक की जान बच गई. रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को गोपालपुर गांव के समीप सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हिरण का बच्चा मिला, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Rohtas News : सड़क किनारे घायल मिला हिरण का शावक

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी. इसी दौरान गोपालपुर गांव के पास सड़क किनारे हिरण का एक शावक घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया. उसकी हालत देखकर आशंका जताई गई कि किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला किया होगा.

पुलिस ने तुरंत किया रेस्क्यू, वन विभाग को दी सूचना

भानस थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए घायल शावक को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और थाना लाया. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल शावक को अपने संरक्षण में लेकर उपचार की प्रक्रिया शुरू की.

इलाज के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायल हिरण का इलाज कराया जाएगा. पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके.

पुलिस और वन विभाग की सराहना

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. लोगों का कहना है कि समय पर रेस्क्यू नहीं होता तो घायल शावक की जान भी जा सकती थी. इस संवेदनशील कार्रवाई ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रशासन की गंभीरता को भी दर्शाया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन