शिविर से गायब रह रहे राजस्व कर्मचारी, भूमिहीन चिंतित

Updated:
विज्ञापन
शिविर से गायब रह रहे राजस्व कर्मचारी, भूमिहीन चिंतित

Sasaram news. डॉ आंबेडकर समग्र विशेष विकास शिविर का आयोजन कर गरीब परिवारों को 22 प्रकार की योजनाओं का लाभ देने का प्रयास चल रहा है. राज्य सरकार के निर्देश पर लग रहे. यह शिविर महज खानापूर्ति का माध्यम बनकर रह गये हैं.

विज्ञापन

चेनारी डीह महादलित बस्ती में डॉ आंबेडकर समग्र विशेष विकास शिविर का आयोजन स्वच्छ पेयजल के लिए चापाकल सहारा, नल-जल योजना के प्लान से दूर हैं बस्ती के लोग फोटो-21- चेनारी डीह के प्राथमिक विद्यालय में लगे शिविर में उपस्थित अधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, शिवसागर डॉ आंबेडकर समग्र विशेष विकास शिविर का आयोजन कर गरीब परिवारों को 22 प्रकार की योजनाओं का लाभ देने का प्रयास चल रहा है. राज्य सरकार के निर्देश पर लग रहे. यह शिविर महज खानापूर्ति का माध्यम बनकर रह गये हैं. बुधवार को शिवसागर पंचायत के चेनारी डीह महादलित बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में लगे शिविर में राजस्व कर्मचारी नहीं पहुंचे थे. शिविर का आयोजन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की देखरेख में हुआ. लेकिन, भूमिहीन गरीबों को निराशा हाथ लगी. शिविर में बस्ती के कई लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. कुछ का निदान पहले ही कर दिया गया था पर अब भी कई ऐसे भी पहुंचे थे, जिनका पास जमीन नहीं होने की वजह से आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इस संबंध में लोगों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत की, जिसपर उन्होंने शिविर के लिए नामित राजस्व कर्मचारी को कई बार फोन लगाया. लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला. इसके अलावा शिविर में लोगों ने पेयजल आपूर्ति को लेकर भी शिकायत की. 70 परिवारों के इस महादलित बस्ती में नल-जल योजना का कार्य नहीं हुआ है. यहां की पूरी आबादी कुछ अदद सरकारी चापाकलों के भरोसे अपनी प्यास बुझा रही है. राशन कार्ड सहित अन्य समस्याओं का निराकरण तुरंत करने का आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन