जिगनी महावीर मंदिर चोरीकांड का खुलासा, छह आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 06 Apr 2026 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
जिगनी महावीर मंदिर चोरीकांड का खुलासा, छह आरोपित गिरफ्तार

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के जिगनी गांव स्थित महावीर मंदिर में 21 मार्च को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान भी बरामद किया है.

विज्ञापन

सोने-चांदी के आभूषण समेत सामान बरामद, गिरोह बनाकर मंदिरों में देते थे वारदात को अंजाम फोटो-4- थाना में गिरफ्तार आरोपित व थानाध्यक्ष . प्रतिनिधि, संझौली थाना क्षेत्र के जिगनी गांव स्थित महावीर मंदिर में 21 मार्च को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान भी बरामद किया है. बताया जाता है कि 21 मार्च की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और पूजा सामग्री चोरी कर ली थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में संझौली थानाध्यक्ष पूनम कुमारी और जिला आसूचना इकाई रोहतास की टीम शामिल थी. पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पांच अप्रैल को बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र से रितेश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने मंदिर चोरी में कुल आठ लोगों के शामिल होने की जानकारी दी . थानाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चोरी किये गये आभूषणों को बक्सर जिले के वासूदेवा थाना क्षेत्र के आथर बाजार स्थित एक सोनार को बेच दिया गया था. पुलिस ने आथर बाजार में छापेमारी कर सोनार विष्णु कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. उसकी दुकान से करीब 935 ग्राम पिघली चांदी का बिस्किट, 1.572 किलोग्राम चांदी के जेवरात, तीन ग्राम सोने के आभूषण, पीतल के तीन जोड़ी झाल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया .इस मामले में पुलिस ने रमेंद्र यादव उर्फ मेदर यादव, मो. मकबुल कुरैसी, किसान यादव, नंदजी राम उर्फ चिला, रितेश पांडेय और विष्णु कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपित गिरोह बनाकर मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे .फिलहाल सभी आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. वहीं अन्य तीन फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है .

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन