ePaper

कोल परिवहन सेवा संघ के अध्यक्ष बने रवींद्रनाथ सिंह

Updated at : 09 Apr 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
कोल परिवहन सेवा संघ के अध्यक्ष बने रवींद्रनाथ सिंह

Sasaram news. कोल डिपो स्थित कोल परिवहन सेवा संघ के कार्यालय में बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से रवींद्रनाथ सिंह को अध्यक्ष और संतोष सिंह उर्फ गुड्डू को सचिव चुना गया.

विज्ञापन

फोटो -6- कोल परिवहन सेवा संघ के मनोनीत पदाधिकारी. प्रतिनिधि, डेहरी कोल डिपो स्थित कोल परिवहन सेवा संघ के कार्यालय में बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से रवींद्रनाथ सिंह को अध्यक्ष और संतोष सिंह उर्फ गुड्डू को सचिव चुना गया. पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और अजय सिंह को नयी कमेटी का उपाध्यक्ष चुना गया. वहीं, सुदर्शन सिंह को मार्गदर्शन मंडल का अध्यक्ष चुना गया. यह जानकारी कमेटी के नवमनोनीत उपाध्यक्ष अजय सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अशफाक अहमद, भीम सिंह, अरविंद यादव उर्फ बबलू, सुनील सिंह ने नवमनोनित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इस मौके पर नवमनोनीत अध्यक्ष रवींद्रनाथ सिंह ने कहा कि कोल परिवहन सेवा संघ के सदस्यों की समस्याओं के समाधान को लेकर हम सभी पदाधिकारी हर समय तत्पर रहेंगे. संघ के सदस्यों की एकता व प्रयास से सारी समस्याओं को दूर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन